Sarvangasana In Hindi | सर्वांगासन कैसे करे ,जानिए इसके चमत्कारी लाभ
योग से हमारा शरीर निरोगी एवं स्वस्थ रहता है। परंतु प्रत्येक योगासन का अभ्यास कर पाना , हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता। आज हम आपको एक ऐसे आसन के बारे में जानकारी देने रहे है ,जो आप आसानी से कर , उसका संपूर्ण लाभ प्राप्त कर सकते है। इस आसन को सर्वांगासन के नाम से जाना जाता है। सर्वांगासन को “Salamba Sarvangasana” या “Shoulder Pose” के नामों से भी जाना जाता है। इस आसन में हथेलियों की मदद से शरीर का संपूर्ण भार कंधों पर संतुलित किया जाता है। इसका प्रतिदिन अभ्यास शरीर के सभी अंगों को पुष्ट और निरोगी रखता है। यह शरीर के अंदर रहनेवाले विषैले तत्वों का नाश कर ,जीवनी शक्ति को बढ़ाता है। जितना लाभ शीर्षासन के अभ्यास से प्राप्त होता है ,उतना ही लाभ हमारे शरीर को सर्वांगासन से मिलता है। योगशास्त्र में शीर्षासन के बाद सर्वांगासन को ही स्थान दिया गया है। इस आसन से कुंडलिनी शक्ति जागरण में भी मदद मिलती है। आइये जानते है ,सर्वांगासन और उसके चमत्कारी फायदों के बारे में।
Visit For Read More : https://www.hindisign.com/2019/10/hindi-sarvangasana.html